Fasal Bima Yojana; किसानों को होगा फायदा

fasal bima yojana Benefits,check How to apply for fasal bima yojana,फसल बीमा योजना के तहत 36 करोड़ से भी अधिक किसानों की फसलों का बीमा किया गया हैं l

केंद्र सरकार के द्वारा किसानों के हित में अनेकों योजनाओं की शुरुआत की गई है, ताकि देश के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनकी आय में भी बढ़ोतरी की जा सकें।

इसी को देखते हुए सरकार ने किसानों के हित में Fasal Bima Yojana को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार के इस फैसले से आने वाले समय में किसानों को काफी ज्यादा फायदा भी होने वाला है। आगे हम आपको केंद्र सरकार की fasal Bima Scheme की विस्तृत जानकारी देते हैं।

सरकार के द्वारा शुरू किया जाएगा घर-घर वितरण अभियान

  • केंद्र सरकार के द्वारा फसल बीमा योजना के तहत प्राकृतिक आपदाओं के कारण खराब होने वाली फसलों की पूर्ति करने के लिए किसानों का फायदा देखते हुए घर-घर वितरण अभियान शुरू किया जाएगा l जिसके माध्यम से हर एक किसान को लाभान्वित किया जाएगा।
  • आपको इस बात का तो पता ही होगा कि देश के छोटे किसान तो केवल कृषि पर ही निर्भर हैं। यदि उनके खेतों की फसलें किसी भी कारणवश खराब हो जाती हैं , तो उन्हें काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।
  • फसल खराब होने के कारण ही हमारे देश में हर साल हजारों किसान खुदकुशी करते हैं, क्योंकि उनके पास केवल एक मात्र यही सहारा होता है।
  • इसी प्रकार की समस्याओं को देखते हुए सरकार के द्वारा फसल बीमा योजना की शुरुआत की गई है। फसल बीमा योजना के तहत जितने भी किसान रजिस्टर्ड हैं, उनमें से 85% किसान तो छोटे और सीमांत किसान हैं।

Also Read This – Sukanya Samriddhi Yojana se Milega Fyda Jaldi Dekhe 

देश के 36 करोड़ किसानों की फसलों का किया गया है बीमा

Fasal Bima Yojana  की शुरुआत वर्ष 2016 में हुई थी, जिसके बाद फसल बीमा योजना के तहत 36 करोड़ से भी अधिक किसानों की फसलों का बीमा किया गया हैं l

बता दें कि इस फसल बीमा योजना के तहत किसानों की फसलें प्राकृतिक आपदाओं के कारण बर्बाद होने के बाद उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

इसके माध्यम से किसानों को फसल खराब होने के बाद भी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

देश के सभी राज्यों में शुरू होगा घर-घर वितरण अभियान

कृषि मंत्रालय के द्वारा यह कहा गया हैं कि June 2022 से शुरू होने वाले खरीफ सत्र में योजना लागू करने वाले सभी राज्यों में घर-घर जाकर अभियान शुरू किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होगा कि देश के सभी किसान फसल बीमा योजना के तहत सरकार की नीतियों, भूमि रिकॉर्ड तथा शिकायत निवारण के बारे में सभी जानकारी से अच्छी तरह वाकिफ हों ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी ना हों।

किसानों को 72 घंटे के भीतर देनी होगी, फसल के नुकसान की सूचना

जब किसान अपनी फसलों का बीमा करवा लेते हैं, तो उन्हें फसल के बर्बाद होने के 72 घंटों के अंदर ही यह सूचना कृषि विभाग को देनी होती है। सूचना जल्दी ही कृषि विभाग तक पहुंचाने के लिए Fasal Bima Application भी लांच की गई है जिसके माध्यम से आप जल्दी से जल्दी यह सूचना कृषि विभाग तक पहुंचा सकते हैं।

इसके अलावा आप सीएससी सेंटर या अपने आसपास मौजूद कृषि अधिकारी के माध्यम से भी यह सूचना पहुंचा सकते हैं, जिसके बाद एक अधिकारी आकर आप की फसल को देखता है। फिर कुछ ही दिनों के अंदर आपके बैंक के खातों में फसल बीमा की राशि ट्रांसफर कर दी जाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top