lal chandan ki kheti kaise ki jaati hai, इस खेती से 30 करोड रुपए से भी अधिक पैसे कैसे कमाए, जानिए lal chandan ki kheti karne ka tarika.
ज्यादातर लोग कोई ऐसा व्यापार ढूंढते रहते हैं जिसमें काफी कम लागत में उन्हें काफी ज्यादा प्रॉफिट हों। यदि आप भी कोई ऐसा ही व्यापार करने की सोच रहे हैं, तो हम आपको खेती से संबंधित एक ऐसा व्यापार बताएंगे जिसे आप केवल 1 एकड़ की जमीन पर कर सकते हैं। यदि हम Profit की बात करें तो आपको कुछ ही रुपयों की लागत में करोड़ों रुपए का प्रॉफिट होगा।
आप सभी ने लाल चंदन ( Red Sandalwood ) के बारे में तो सुना ही होगा जो लोग लाल चंदन के बारे में नहीं जानते थें, तो वह “South Indian Movie Pushpa” देखने के बाद लाल चंदन के बारे में जानने लगे हैं। लाल चंदन एक ऐसा पेड़ होता है जो कि सोने से कम नहीं होता हैं।
यदि हम साधारण से शब्दों में कहें तो लाल चंदन की खेती एक ऐसी खेती है जिससे आपको कुछ ही सालों में करोड़ों रुपए का फायदा हो सकता हैं। आगे हम आपको लाल चंदन के पेड़ की खेती करने का आसान तरीका बताएंगे ताकि आप इससे करोड़ों रुपए कमा सकें।
लाल चंदन क्या होता हैं व लाल चंदन की विशेषताएं
• लाल चंदन एक साधारण पेड़ की तरह ही होता है जो हमारे देश के पूर्वी घाट के दक्षिणी भागों में पाया जाता हैं। यह अलग-अलग नामों से जाना जाता हैं।
• लाल चंदन का पेड़ एक छोटा सा पेड़ होता है जो ज्यादा से ज्यादा 5 से 8 मीटर की ऊंचाई तक बढ़ सकता है। यह बिल्कुल लाल रंग का पेड़ होता हैं। इस पेड़ की लकड़ी की कीमत इतनी ज्यादा है कि आप सोच भी नहीं सकते हैं।
• विभिन्न देशों के द्वारा लाल चंदन का इस्तेमाल तरह-तरह के फर्नीचर तथा संगीत के महंगे इंस्ट्रूमेंट बनाने के लिए किया जाता हैं।
• लाल चंदन लकड़ी होने के साथ-साथ एक दो औषधि भी हैं। इसीलिए इसका इस्तेमाल कई तरह की दवाइयों में भी किया जाता है।
• लाल चंदन की खेती विश्व भर में केवल 6 देशों में की जाती है। भारत भी उन्हीं 6 देशों में से एक है जहां पर दक्षिण भारत में लाल चंदन की खेती की जाती है।
Lal Chandan Ki Kheti Kaise Kare ?
• यदि आप लाल चंदन की खेती करना चाहते हैं तो, इसके लिए अधिक उपजाऊ अच्छी लाल मिट्टी वाली दोमट मिट्टी की आवश्यकता होती है। यह पौधा उष्णकटिबंधीय जलवायु में बहुत जल्दी बड़ा हो जाता हैं।
• यदि आपके पास 1 एकड़ की जमीन है तो उसे 1 एकड़ की जमीन में आप 10-10 फीट की दूरी पर लाल चंदन ( Red Sandalwood ) के पेड़ को लगा सकते हैं।
• यदि आप लाल चंदन के एक पेड़ को लगाकर 10 सालों तक छोड़ देते हैं तो, इससे आपको 500 किलो तक लाल चंदन मिल जाता है जिसकी कीमत काफी ज्यादा हैं। आप चाहे तो आप इसे 2 से 3 साल बाद भी बेच सकते हैं।
• इस पेड़ को केवल खरपतवार मुक्त क्षेत्र में ही उगाया जा सकता हैं। लाल चंदन की खेती के लिए मिट्टी की नियमित रूप से जुताई की जाती हैं।
इन दिनों में इस प्रकार होती हैं, लाल चंदन की खेती
• लाल चंदन के पौधे को रोपाई के पश्चात तुरंत ही पानी पिलाया जाता हैं। यदि आप लाल चंदन की खेती करते हैं, तो इसके लिए सबसे अच्छा समय मई-जून का होता हैं। यदि आप इससे पहले इस पेड़ को लगाते हैं तो बहुत से अलग-अलग तरह के कीड़े इस पेड़ को नष्ट भी कर सकते हैं।
• इस पेड़ को विभिन्न प्रकार के कीड़ों से बचाने के लिए आपको Monocrotophos का छिड़काव भी करना पड़ता हैं। यह एक ऐसा पौधा है जो धीरे-धीरे बढ़ता हैं।
कितने रुपए में बिकता हैं, लाल चंदन
• यदि आप लाल चंदन की 1 टन लकड़ी की खेती करते हैं, तो इसे बेचकर आपको 20 से 40 लाख रुपए मिलते हैं। लाल चंदन एक ऐसी लकड़ी है जिसकी चीन जापान जैसे मशहूर देशों में काफी ज्यादा मांग हैं।
• लाल चंदन की लकड़ी से बने हुए संगीत वाद्ययंत्र, मूर्तियां तथा फर्नीचर बहुत ही ज्यादा कीमत में बिकते हैं।
• लाल चंदन की खेती करते समय आपको उन सभी बातों का ख्याल रखना है जो कि हमने आपको बताई हैं।