हमारे देश में धीरे-धीरे करके महिलाओं और पुरुषों के बीच का भेदभाव भी अब खत्म ही होता जा रहा है l जिसके चलते यह बात सामने आई है कि महिलाएं भी पुरुषों से किसी भी काम में पीछे नहीं है। जब बात जिम्मेदारी की आती हैं तो महिलाएं हर एक जिम्मेदारी को पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा अच्छी तरह से निभा सकती हैं।
वैसे तो आपने बहुत सी बड़ी-बड़ी कंपनियां देखी होगी जहां पर महिलाएं कार्य करती हैं l लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि पूरा का पूरा रेलवे स्टेशन ही महिलाएं संभालती हों। जी हां हम बिल्कुल सही कह रहे हैं l हमारे देश के मुंबई शहर में एकमात्र ऐसा रेलवे स्टेशन है जिसे पूरी तरह से महिलाओं के द्वारा ही संभाला जाता है। यहां पर हर एक बड़े कर्मचारी से लेकर छोटे कर्मचारी तक केवल महिलाएं ही हैं जिनके द्वारा इस रेलवे स्टेशन को चलाया जाता हैं।
आगे हम आपको इस रेलवे स्टेशन तथा महिलाओं के साहस की पूरी जानकारी देते हैं ताकि आप भी अपने देश की महिलाओं पर गर्व कर सकें।
Also Read This- Ticket Booking Agent Bankar Paise Kaise Kamaye
माटुंगा रेलवे स्टेशन का संचालन करती हैं 41 महिला कर्मचारी
- हम जिस रेलवे स्टेशन की बात कर रहे हैं उस रेलवे स्टेशन का नाम Matunga Railway Station हैं। यह मुंबई में स्थित है। इस रेलवे स्टेशन का संचालन पूरी तरह से महिलाओं के द्वारा ही किया जाता है। यहां पर कुल 41 महिला कर्मचारी है जो पूरे रेलवे स्टेशन को चलाती हैं।
- इतना ही नहीं यहां पर टिकट वितरण के कार्य से लेकर गाड़ियों के परिचालन तक का सभी काम भी केवल महिलाएं ही करती हैं। इसके अलावा स्टेशन की पूरी तरह से सफाई का जिम्मा भी केवल महिलाओं का ही है।
- Matunga Railway Station पर महिला कर्मचारी होने की वजह से यहां से यात्रा करने वाली महिलाएं अपने आप को बहुत ही ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हैं। साथ ही गर्व भी करती हैं कि महिलाएं इतनी ज्यादा आगे बढ़ चुकी है कि वह पूरे रेलवे स्टेशन को आसानी से संभाल सकती हैं।
24 घंटे सुरक्षा का जिम्मा हैं केवल, महिलाओं पर
- मुंबई के Matunga Railway Station पर यात्रियों के साथ-साथ रेलवे की संपत्ति की पूरी सुरक्षा की जिम्मेवारी भी महिलाओं पर ही हैं। यहां पर Railway Police Force की तरफ से 6 महिलाएं तैनात की गई हैं l इन्हीं महिलाओं के द्वारा 24 घंटे माटुंगा रेलवे स्टेशन की सुरक्षा की जाती है।
- जो लोग यह पोस्ट पढ़ रहे हैं, तो उन्हें इस बात पर गर्व भी होगा कि हमारे देश की महिलाएं किसी भी काम में पीछे नहीं हैं। यहां तक कि वह रेलवे स्टेशन पर भी 24 घंटे उपस्थित रहकर यात्रियों व रेल संपत्ति की सुरक्षा कर सकती हैं।
- Station Master का पद सबसे बड़ा पद होता है l इस पद पर बैठे व्यक्ति के ऊपर काफी ज्यादा जिम्मेदारी होती है। माटुंगा रेलवे स्टेशन पर महिला स्टेशन मास्टर पूरी तरह से जिम्मेदारी को निभा कर स्टेशन का संचालन कर रही है। इसी वजह से यहां पर कार्य करने वाली महिला कर्मचारी हर एक दूसरी महिला के लिए प्रेरणा है।
महिलाओं के साहस की वजह से ही रेलवे स्टेशन का नाम दर्ज हैं, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में
माटुंगा रेलवे स्टेशन पर कार्य करने वाली महिलाओं के साहस को देखते हुए इस रेलवे स्टेशन का नाम वर्ल्ड 2018 में Limca Book of Records में भी शामिल किया गया हैं जो कि हमारे देश के लिए काफी गर्व की बात है।