50 साल का जीजा अपने साले की 34 साल की पत्नी के साथ डेढ़ साल पहले भाग गया था। बहन- भाई ने अपने अपने पति-पत्नी के गुम होने की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी।
कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं भी सामने आती हैं, जो रिश्ते को भी बदनाम कर देती हैं। ऐसी ही एक घटना मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से भी सामने आई है l खबर के मुताबिक यह पता चला है कि , तकरीबन डेढ़ साल पहले एक जीजा अपने साले की पत्नी के साथ भाग गया था,जिसके बाद बहुत ढूंढने पर भी वह नहीं मिले थें परंतु अब यह अचानक से ही वापस आ चुके हैं। आगे हम आपको इस मामले की संपूर्ण जानकारी देते हैं।
जीजा और साले की पत्नी की करतूत देखकर हर कोई है हैरान
यह घटना 14 फरवरी 2022 को सामने आई हैं l जिसमें यह पता चला कि 50 साल का जीजा अपने साले की 34 साल की पत्नी के साथ तकरीबन डेढ़ साल पहले भाग गया था। जिसके बाद दोनों ही बहन- भाई ने पुलिस स्टेशन में अपने अपने पति-पत्नी के गुम होने की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी।
सोचने वाली बात तो यह है कि पुलिस के द्वारा काफी छानबीन की गई थी ,परंतु फिर भी पुलिस इन दोनों का कुछ भी पता नहीं लगा पाई थी। 14 feb 2022 के दिन वैलेंटाइन डे पर यह दोनों खुद ही डेढ़ साल बाद अचानक अपने-अपने घर लौट आए हैं।
पीड़ित महिला अपने पति के घर आने के बाद भी हैं , दुखी
- जब जीजा और साले की पत्नी घर पर लौट कर आ तो गए हैं, परंतु उसके बाद पीड़ित महिला ने यह कहा कि उसका पति उसके भाई के घर तो आता जाता रहता था। परंतु हम यह तो कभी भी नहीं सोच सकते थे कि उनका साले की पत्नी के साथ ही अफेयर हो सकता हैं।
- पीड़ित महिला का कहना है कि उनका पति घर तो आ गया है लेकिन उन्हें अभी भी कुछ भी ठीक नहीं लग रहा हैं l महिला का यह कहना है कि जब यह पहले भाग गए थे, तो यह अब भी भाग सकते हैं।
- इसके अलावा पत्नी ने यह भी बताया कि उनका पति ठेकेदारी करता है,जिसके चलते उसने हाल ही में 1 करोड़ रुपए की जमीन भी बेची है। उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्हें अपने पति और अपने भाई की पत्नी के इस रिश्ते के बारे में पता चला तो उसके बाद से ही वह काफी ज्यादा दुखी हैं।
Also Read This – Shopsy Website se Saste mai Le saman
साले के मुताबिक , किसी योजना के तहत घर आए हैं दोनों
- जब युवक को इस बात का पता चला था कि उसकी पत्नी उसके जीजा के साथ भाग गई हैं , तो उसके मन को काफी ज्यादा ठेस पहुंची थी। युवक का कहना है कि उसकी पत्नी के घर आ जाने से सब कुछ पहले की तरह नहीं होने वाला हैं l साले का यह भी मानना है कि यह दोनों जरूर अपने किसी फायदे के लिए यहां पर योजना बना कर आए हैं।
- युवक ने तो पुलिस को साफ-साफ कह दिया है कि उसे अपनी पत्नी पर थोड़ा सा भी भरोसा नहीं हैं। उनका मानना है कि उनकी पत्नी अभी भी उनके जीजा के साथ संबंध में है, इसीलिए वह उसे कभी भी छोड़ सकती हैं।
- साथ ही युवक ने यह भी कहा कि उनके जीजा को उनकी बहन और बच्चों की भी जरा सी भी फिक्र नहीं हैं, इसीलिए वह दोनों को छोड़कर चला गया था। परंतु उन्हें हर समय अपनी बहन और बच्चों की चिंता सताती रहती हैं। जिस वजह से वह हर समय यही सोचते रहते हैं कि उनकी बहन और बच्चों का क्या होगा।